गोड्डा, अक्टूबर 17 -- 21 अक्टूबर के अवकाश की मांग Godda News: विजयादशमी के अवसर पर 21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग पर अब तक अलग से आधिकारिक घोषणा नहीं होने से बैंककर्मियों के बीच निराशा और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा इस संबंध में पहले ही झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 (एनआई ऐक्ट) की धारा 25 के तहत 21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध कर चुके हैं। पत्र की प्रतियाँ राज्यपाल, मुख्यमंत्री, वित्त विभाग, कार्मिक विभाग तथा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई थीं। इसके बावजूद 21 अक्टूबर के लिए अलग से अवकाश घोषित किए जाने की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। नितेश कुमार मिश्रा ने क...