Godda News: विकास योजनाओं में सुस्ती पर होगी कार्रवाई : बीडीओ
गोड्डा, अगस्त 12 -- Godda News: प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें पंचायत सचिव और रोजगार सेवकों के साथ पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बीडीओ ने 15वें वित्त आयोग सहित विभिन्न योजनाओं की पंचायतवार जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को लंबित योजनाओं में तेजी लाने तथा विकास कार्यों को समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायतों में विकास कार्य धरातल पर दिखना चाहिए और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में बीडीओ ने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिव और रोजगार सेवकों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: नल-जल व सोलर स्ट्रीट लाइट योजनाओं की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.