गोड्डा, जुलाई 27 -- Godda News: नगर निकाय चुनाव मार्च में संपन्न होने और अप्रैल से नई नगर परिषद के गठन के बावजूद शहर में अब तक विकास योजनाओं की स्वीकृति नहीं मिलने पर नगर परिषद की उपाध्यक्ष पूजा तिवारी और कई वार्ड पार्षदों ने उपायुक्त को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी फंड के अभाव का हवाला दे रहे हैं, जिससे शहर में आवश्यक विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। उपाध्यक्ष ने कहा कि शहर के कई वार्डों में नाली और सड़क निर्माण की तत्काल जरूरत है, लेकिन योजनाओं के लंबित रहने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता लगातार जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछ रही है, लेकिन कार्य स्वीकृत नहीं होने के कारण उन्हें संतोषजनक जवाब देना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने उपायुक्त से शीघ्र उपलब्ध पहल कर विकास कार्य शुरू ...