Godda News: लौंगाय के झरना पोखर में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गोड्डा, अगस्त 22 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा थाना क्षेत्र के लौंगाय गांव स्थित झरना पोखर में शुक्रवार को डूबने से सात वर्षीय बच्चे ओपेंद्र हेंब्रम की मौत हो गई। मृतक की पहचान लौंगाय निवासी मंडल हेंब्रम के पुत्र ओपेंद्र हेंब्रम के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, ओपेंद्र के पिता पोखर के समीप मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान ओपेंद्र मोटरसाइकिल के टायर से खेल रहा था। खेलते-खेलते टायर अनियंत्रित होकर झरना पोखर में चला गया। टायर निकालने के लिए ओपेंद्र पोखर में उतरा, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को पोखर से बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पथरगामा पुलिस मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.