गोड्डा, सितम्बर 25 -- Godda News: बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के बाघाकोल पंचायत के लैथा गांव के ग्रामीण वर्षों से सुरक्षित आवागमन की सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले रास्ते की स्थिति बरसात में बेहद खराब हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार लैथा गांव स्थित गोरंटिया नदी में पुल नहीं बनने से रास्ते के दोनों ओर करीब 10 फीट से अधिक गहरा पानी जमा रहता है, जिसके बीच से लोगों को मजबूरी में आवागमन करना पड़ता है।

ग्रामीणों की परेशानी इससे खासकर स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है की बरसात के दिनों में रास्ता बाधित होने पर गांव तक पहुंचने के लिए करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। बाजार जाने, जरूरी सामान लाने, मरीजों को अस्पताल ले जाने तथा किस...