गोड्डा, जुलाई 9 -- Godda News: गोड्डा, एक प्रतिनिधि। बुधवार शाम को गोड्डा कारगिल चौक स्थित बंगाल ज्वेलर्स दुकान पर गोलीबारी और लूटपाट की घटना के बाद गोड्डा के कारोबारियों ने गोड्डा बाजार की सभी दुकानें बंद रखने का आवाहन किया है। गोड्डा चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सभी प्रकार के दुकान को बंद रखने की अपील की है केवल मेडिकल दुकान खुली रहेगा। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती और लुटे गए सामान की बरामद की नहीं हो जाती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...