गोड्डा, अगस्त 6 -- Godda News: गोड्डा, संवाद सूत्र। पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए लायंस क्लब ऑफ गोड्डा की और से बुधवार को संस्था के नए सत्र में तीसरी जगह स्थानीय उत्क्रमित उच्च विधालय गोड्डा कन्या परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधालय के प्रधानाचार्या अस्मिता कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति में लायंस क्लब के सदस्यों ने परिसर में कुल 27 फलदार और छायादार वृक्षों के पौधे रोपे।

क्लब का उद्देश्य क्लब का उद्देश्य छात्रों तथा आम नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और गोड्डा को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाना है | वृक्षारोपण के दौरान क्लब अध्यक्ष लायन प्रकाश अग्रवाल उर्फ दीपक, वरिष्ठ क्लब सदस्य चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार, तनवीर इरफानी ने संयुक्त रूप से पर्यावरण के प्रति गहरी नि...