गोड्डा, सितम्बर 16 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव में लाखों रुपये की लागत से निर्मित बारात भवन इन दिनों बदहाली का शिकार होकर खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस उद्देश्य से भवन का निर्माण कराया गया था, वह उद्देश्य अब पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। देखरेख और मरम्मत के अभाव में भवन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

बारात भवन तक पहुंचने में समस्याएं ग्रामीणों के अनुसार बारात भवन तक पहुंचने के लिए अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। बारिश के दिनों में रास्ते पर कीचड़ और जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों को भवन तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। सड़क की समस्या के कारण शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी भवन का उपयोग नहीं हो पा रहा...