Godda News: लगातार बारिश से उफान पर नदियां, पुलों के ऊपर से बह रहा पानी, जान जोखिम में डालकर आवागमन
गोड्डा, अगस्त 6 -- Godda News: बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। क्षेत्र से होकर बहने वाली छोटी-बड़ी सभी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कई स्थानों पर नदियों का पानी पुलों के ऊपर से बहने लगा है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों और निचले इलाकों में पानी भरने लगा है, जबकि लगातार बारिश से लोगों के बीच बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रखंड की प्रमुख नदियां सुंदर नदी और ऐचा नदी पूरे उफान पर हैं। वहीं झारखंड-बिहार की सीमा पर स्थित गेरूआ नदी में भी तेज बहाव जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण इन नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। यदि बारिश का सिलसिला इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.