Godda News: लगातार दूसरे दिन चोरों का कहर , शांतिनगर में लाखों के जेवर, नकदी व घरेलू सामान की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
गोड्डा, अगस्त 8 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा के नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दो दिनों के भीतर चोरी की दूसरी बड़ी वारदात सामने आने से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला नगर क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले का है, जहां गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए जेवरात, नकदी सहित कई कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शांति नगर निवासी सोनी झा के घर में गुरुवार देर रात अज्ञात चोर घर में प्रवेश कर गए और बड़ी ही शातिर तरीके से पूरे घर की तलाशी ली। चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकद रुपये, राशन का सामान, पूजा में उपयोग होने वाले पीतल एवं अन्य धातु के बर्तन, बनारस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.