गोड्डा, अगस्त 12 -- Godda News: बसंतराय प्रखंड में लंबे समय से रिक्त पड़े बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) के पद पर नेहा कुमारी ने योगदान देकर पदभार संभाल लिया है। इससे पहले सीडीपीओ का अतिरिक्त प्रभार प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी श्रीमान मरांडी के पास था। नई सीडीपीओ के योगदान से प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों के पोषण तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से जुड़ी योजनाओं में तेजी आने की उम्मीद है। नेहा कुमारी ने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- Godda News: पथरगामा के नए सीडीपीओ बने अभिनव रंजन, पारदर्शिता के साथ योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का दिया भरोसा यह भी पढ़ें- Purnia News: जिले में नवनियुक्त 400 आशा से विभाग को उम्मीद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...