Godda News: रौतारा मोहल्ले में बंद घर का ताला तोड़कर एक लाख से अधिक की चोरी
गोड्डा, अक्टूबर 26 -- बंद घर में चोरी Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के रौतारा मोहल्ले की गली नंबर तीन में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। घटना बीती रात की बताई जा रही है। चोर छत का दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए और सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के निवासी रूपेश झा, पिता नकुल चंद्र झा के घर में चोरी की घटना हुई है। बताया जाता है कि नकुल चंद्र झा दुर्गापूजा समाप्त होने के बाद सपरिवार अपने गांव गए हुए थे। इस दौरान घर में ताला लगा था। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोर छत के रास्ते अंदर घुसे। उन्होंने छत का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और सामान चोरी कर लिया। रविवार की सुबह मोहल्ले के लोगों को घर में चोरी होने की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.