गोड्डा, अक्टूबर 23 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा शहर के भागलपुर रोड स्थित रॉयल स्पून होटल में गुरुवार की शाम कुछ अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। होटल कर्मियों के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाले सभी लोग नशे की हालत में थे। आरोप है कि युवकों ने होटल में रखे टेबल-कुर्सी समेत कई सामानों को इधर-उधर फेंककर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान होटल कर्मियों के साथ मारपीट भी की गई। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम कुछ युवक होटल में खाना खाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर होटल के कर्मियों के साथ उनकी नोकझोंक हो गई। स्थिति को बिगड़ता देख होटल कर्मियों ने युवकों को समझाकर वहां से भेज दिया। इसके कुछ देर बाद कुछ अन्य अज्ञात लोग होटल में पहुं...