Godda News: रुक-रुक कर हो रही बारिश से जलजमाव, घरों से निकलना मुश्किल
गोड्डा, जुलाई 22 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। पिछले दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या पैदा कर दी है। बारिश भले ही लगातार नहीं हो रही हो, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई मोहल्लों की गलियां, सड़कें और घरों के आसपास पानी जमा हो गया है। सबसे अधिक प्रभावित टीचर्स कॉलोनी और रौतारा गली संख्या-03 हैं, जहां कई घरों में पानी घुस जाने से लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है। इसके अलावा सकेतपुरी मोहल्ला तथा प्रोफेसर कॉलोनी के पीछे स्थित मोहल्ले में भी जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Buxar News: दो दिनों की बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, हरिजी हाता की गलियां बनीं तालाबस्थायी नाले की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.