गोड्डा, अगस्त 2 -- Godda News: पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बहुचर्चित अपहरण कांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। न्यायालय से रिमांड पर लेकर की गई कड़ी पूछताछ में मुख्य आरोपी रामू सोरेन ने अपनी सास सुकूर मुनी हांसदा की हत्या कर शव को बिहार के बौंसी थाना क्षेत्र स्थित तेतरिया बहियार के समीप चट्टान के पास पुआल के ढेर में रखकर जलाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से महिला के अवशेष, हड्डियां, पैर का बिछिया, हाथ की अंगूठी, चूड़ी के टुकड़े तथा एक गोल चूड़ी बरामद की है। यह भी पढ़ें- डीएनए से हुई मृतक की पहचान, डेढ़ साल बाद पिता ने किया पुत्र का श्राद्धपुलिस की जाँच पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी सुहागिन हेंब्रम को उसकी सास उसके साथ ससुराल नहीं भेजती थी।...