Godda News: राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर स्कॉर्पियो की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत, विरोध में रोड जाम
गोड्डा, जुलाई 4 -- Godda News: गोड्डा, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के धर्मूडीह गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर शनिवार की सुबह स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में पुंनसिया गांव निवासी तथा ग्राम प्रधान हरिमोहन मंडल के 25 वर्षीय पुत्र राजन मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में बंट गई। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई देने की बात प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजन मंडल शनिवार सुबह अपने निजी कार्य से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने दूसरे घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धर्मूडीह गांव के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.