Godda News: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर लायंस क्लब ऑफ गोड्डा ने चिकित्सकों को किया सम्मानित
गोड्डा, जुलाई 2 -- Godda News: गोड्डा, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर लायंस क्लब ऑफ गोड्डा की ओर से स्थानीय महिला कॉलेज परिसर में सम्मान समारोह एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाओं के माध्यम से समाज के प्रति समर्पण, सेवा भावना और मानवीय दायित्वों का निर्वहन करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोड्डा के सिविल सर्जन डॉ. सुभाष शर्मा थे। कार्यक्रम की शुरुआत लायंस क्लब ऑफ गोड्डा के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल उर्फ दीपक के नेतृत्व में महिला कॉलेज परिसर में पौधरोपण अभियान के साथ हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष शर्मा, क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद महिला कॉलेज के सभागार में राष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.