गोड्डा, अगस्त 30 -- Godda News: गोड्डा। राष्ट्रीय खेल दिवसर पर रविवार को देशभर में आयोजित संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत गोड्डा में साइकिल रैली निकाली गई। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स ने शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। साइकिल पर सवार छात्र-छात्राओं ने अनुशासन के साथ शहर का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। रैली में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन के साथ रैली में सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: पीएसी में रक्षाबंधन और राष्ट्रीय खेल दिवस पर भव्य आयोजन...