गोड्डा, नवम्बर 20 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जनभागीदारी एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पथरगामा प्रखंड के पिपरा पंचायत अंतर्गत जमुआ गांव में राशन कार्डधारियों के बीच सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना के तहत सामग्री का वितरण किया गया।इस अवसर पर पथरगामा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण कुमार पांडेय ने लाभुकों के बीच धोती एवं साड़ी का वितरण किया। उन्होंने पात्र राशन कार्डधारियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की पहल की। इस योजना का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना तथा उन्हें आवश्यक वस्त्र उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पर्ची में दर...