गोड्डा, नवम्बर 4 -- Godda News: गोड्डा, एक प्रतिनिधि। महिला महाविद्यालय, गोड्डा की मेजबानी में मंगलवार को स्थानीय राजकचहरी खेल मैदान में सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय एसकेएमयू, दुमका की अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से इस वर्ष प्रतियोगिता की मेजबानी का दायित्व महिला महाविद्यालय, गोड्डा को सौंपा गया था। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया था। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और दूसरे महाविद्यालयों के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलता है...