गोड्डा, अगस्त 19 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल पथरगामा में डाक विभाग के सहयोग से विशेष 'राखी बनाओ और भेजो' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के करीब 50 बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक हस्तनिर्मित राखियां तैयार कीं। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें देशभक्ति और भारतीय सेना के जवानों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। बच्चों द्वारा तैयार की गई रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। यह भी पढ़ें- राखी भेजने वालों के लिए डाक विभाग का तोहफाकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि विद्यार्थियों ने अप...