Godda News: रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोड्डा में भाजपा का चक्का जाम
गोड्डा, अगस्त 12 -- Godda News: रांची में जेपीएससी- जेएसएससी के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से मंगलवार को पूरे झारखंड में चक्का जाम किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर आयोजित इस आंदोलन का असर गोड्डा में भी देखने को मिला। शहर के प्रमुख कारगिल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और कई वाहन जाम में फंस गए। गोड्डा जिला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता कारगिल चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम किया और रांची में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई。 यह भी पढ़ें- Gridih News: रांची-देवघर मुख्य मार्ग जाम कर विरोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.