गोड्डा, सितम्बर 30 -- Godda News: तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय, गोड्डा के रावे कार्यक्रम के तहत मसलिया प्रखंड के रांगा गांव स्थित विद्यालय परिसर में कृषि सूचना केंद्र की स्थापना की गई। इसका उद्देश्य किसानों एवं ग्रामीण विद्यार्थियों तक कृषि संबंधी नवीनतम एवं उपयोगी जानकारी पहुंचाना तथा उन्हें वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है। कृषि सूचना केंद्र की स्थापना महाविद्यालय के एसोसिएट डीन डॉ. अमृत कुमार झा एवं बीटीएम श्याम सुंदर जी की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में की गई। इस अवसर पर रावे समन्वयक डॉ. अभिजीत सतपथी, डॉ. मुकेश कुमार सिंह एवं डॉ. अंकित तिवारी का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। इस गतिविधि में रावे के विद्यार्थी आस्था कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, अराधना तिग्गा, रोशनी साहा एवं आदित्य शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- कृषि सूच...