Godda News: रविवार को खुला रहेगा नगर परिषद कार्यालय, जमा होगा बकाया मकान कर
गोड्डा, अक्टूबर 3 -- Godda News: नगर परिषद गोड्डा का कार्यालय रविवार, 4 अक्टूबर को भी खुला रहेगा। नगर परिषद की ओर से शहर के वार्ड संख्या एक से 21 तक के निवासियों को बकाया मकान कर जमा करने की सुविधा दी गई है। रविवार को लोग नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर अपना बकाया मकान कर जमा कर सकेंगे। नगर परिषद की ओर से जारी आम सूचना के अनुसार, 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यालय में मकान कर (होल्डिंग टेक्स) जमा लिया जाएगा। नगर परिषद ने वार्ड एक से 21 तक के लोगों से निर्धारित समय में कार्यालय पहुंचकर अपना बकाया मकान कर जमा करने की अपील की है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश से जारी सूचना में कहा गया है कि बकाया मकान कर जमा करने के लिए रविवार को विशेष रूप से कार्यालय खुला रहेगा। इससे वैसे लोगों को सुविधा मिलेगी, जो सामान्य कार्यदिवस में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.