गोड्डा, अगस्त 28 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। रक्षाबंधन को लेकर गुरुवार को पोड़ैयाहाट मुख्य बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। पर्व को लेकर बाजार की राखी दुकानों को रंग-बिरंगी राखियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही राखी खरीदने के लिए भाई-बहनों की भीड़ दुकानों पर जुटने लगी। बाजार में अलग-अलग डिजाइन और रंगों की राखियां लोगों को आकर्षित कर रही थीं। बहनों ने अपने भाइयों के लिए पसंद की राखियां खरीदीं, जबकि भाइयों ने भी बहनों के लिए उपहार व मिठाई की खरीदारी की। दिनभर बाजार में खरीदारी का दौर चलता रहा। राखी की खरीदारी के बाद भाई-बहन अपने-अपने घरों की ओर रवाना होते नजर आए। यह भी पढ़ें- Bagaha News: मैनाटाड़ में रक्षाबंधन की खरीद को उमड़ी भीड़ पर्व को लेकर बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ने से पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा। दुकानदारों ने भी ...