Godda News: मौत बनकर सिर पर लटक रही 11 हजार वोल्ट की लाइन, हर पल सहमे रहते हैं ग्रामीण
गोड्डा, जुलाई 25 -- Godda News: बसंतराय प्रखंड क्षेत्र की जमनीकोला पंचायत के जमनीकोला गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ रही है। जमनीकोला गांव के एक मोहल्ले में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन घरों के बीचो-बीच और बेहद कम ऊंचाई से गुजर रही है। ऐसे में लोग हर पल किसी बड़े हादसे की आशंका के बीच जीवन बिताने को मजबूर हैं।
बिजली विभाग की उदासीनता ग्रामीण मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद इरशाद और मोहम्मद कलीम ने बताया कि कई बार लिखित आवेदन देकर बिजली विभाग से हाईटेंशन लाइन का रूट बदलने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभागीय उदासीनता के कारण लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों के अनुसार, कई घरों के आंगन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन जमीन से लगभग पांच फीट की ऊंचाई पर है। ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.