Godda News: मौजा कसबा के नव चयनित प्रधान प्रेम शंकर मिश्रा को एसडीओ ने सौंपा प्रधानी पट्टा
गोड्डा, अगस्त 22 -- Godda News: महागामा, प्रतिनिधि। प्रधानी मौजा कसबा के नव चयनित प्रधान प्रेमशंकर मिश्रा को अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रधानी पट्टा प्रदान किया। ज्ञात हो कि विगत 10 अगस्त को कसबा पंचायत भवन में आयोजित रैयतों की आम सभा में एसडीओ श्री केसरी एवं अंचल अधिकारी डॉ खगेन महतो की उपस्थिति में सर्वसम्मति से उनका चयन किया था। मौजा के कुल 411 रैयतों में से उपस्थित 318 ने एक स्वर से उनके पक्ष में हाथ उठाकर अपना समर्थन व्यक्त किया था। पट्टा मिलने पर प्रधान श्री मिश्रा ने खुशी जताते हुए निर्विरोध उनका चयन किए जाने पर रैयतों के प्रति आभार जताया।इस अवसर पर अनुमंडल कार्यालय के प्रधान सहायक राजीव ठाकुर, पेशकार बीके मोदी, वीरेंद्र कुमार, प्रभु नारायण, गुड्डू मिश्रा, राकेश रंजन, राकेश कुमार मिश्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.