गोड्डा, जुलाई 24 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। सूरज मंडल इंटर महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को उस समय माहौल गरमा गया जब महाविद्यालय के संस्थापक एवं झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ नेता सूरज मंडल ने डिग्री कॉलेज के नामकरण को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि कोई व्यक्ति उनके नाम को हटाकर डिग्री कॉलेज बनाने की कोशिश कर रहा है तो वह प्रयास कभी सफल नहीं होगा।

डिग्री कॉलेज निर्माण की आवश्यकता महाविद्यालय में आयोजित बैठक के दौरान प्राचार्य और अन्य लोगों से कॉलेज की समस्याओं पर चर्चा करते हुए सूरज मंडल ने कहा कि डिग्री कॉलेज का निर्माण क्षेत्र की जरूरत है और इसका वे स्वागत करते हैं, लेकिन कॉलेज उनके नाम से ही स्थापित होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो लोग उनका नाम हटाने की मंशा रखते हैं, वे अभी से अपन...