गोड्डा, सितम्बर 3 -- Godda News: हनवारा-मिल्की मुख्य सड़क पर लगातार बारिश के कारण जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। सड़क पर कई जगह घुटने भर पानी जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे बनाए गए नाले से पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है।

सड़क पर गड्ढे लगातार बारिश से सड़क के कई हिस्सों में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है। दोपहिया वाहन चालक विशेष सावधानी बरतते हुए गड्ढों को पार कर रहे हैं। कई जगह पानी इतना अधिक है कि वाहन गुजरने के दौरान पानी के छींटे आसपास के घरों और दुकानों तक पहुंच रहे हैं।

स्थानीय लोगों की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे नाला ...