Godda News: मिल्की चौक के पास मुख्य सड़क पर जानलेवा गड्ढा, हादसे का खतरा
गोड्डा, सितम्बर 8 -- Godda News: महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा-सनौला मुख्य मार्ग पर मिल्की चौक के समीप सड़क के बीचोंबीच बना बड़ा और गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। गड्ढे के कारण दिनभर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जबकि रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। अंधेरे में गड्ढा स्पष्ट नजर नहीं आने से वाहन चालक अचानक संतुलन खो सकते हैं।
स्थानीय लोगों की चिंताएं स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में बाइक, ऑटो, चारपहिया समेत अन्य वाहनों का आवागमन होता है। सड़क के बीच बने गड्ढे से सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। अचानक गड्ढा सामने आने पर वाहन को संभालना मुश्किल हो जाता है। बारिश के बाद इसमें पानी भर जाने से इसकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है।
सड़क मरम्मत की मांग ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.