गोड्डा, अक्टूबर 26 -- Godda News: बाजार में मिलने वाले दूषित और मिलावटी खाद्य पदार्थ लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकान और मेस में तैयार भोजन में साफ-सफाई की कमी या बासी खाने के दोबारा इस्तेमाल से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे भोजन का एक टुकड़ा खाने से भी बीमारी हो सकती है, हालांकि इसका असर भोजन में मौजूद दूषित तत्वों की मात्रा और व्यक्ति की शारीरिक स्थिति पर निर्भर करता है। दूषित भोजन से उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बुखार और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर मामलों में शरीर में पानी की कमी से किडनी प्रभावित हो सकती है। वहीं, कुछ विषैले रसायनों के लंबे समय तक सेवन से लिवर और अन्य अंगों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। यह भी पढ़ें- Chatra News: टास्क खबर- मिलावट से जंग- मिठाइयों की दुका...