Godda News: माल निस्तारा के समीप अनियंत्रित होकर पलटी टाटा मैजिक, बाल-बाल बचे चालक
गोड्डा, सितम्बर 13 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत माल निस्तारा के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक टाटा मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक गाड़ी गोड्डा से महागामा की ओर जा रही थी। इसी दौरान माल निस्तारा के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक ने बताया कि वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि, हादसे में चालक और खलासी पूरी तरह सुरक्षित है। यह भी पढ़ें- Godda News: माल निस्तारा के समीप अनियंत्रित होकर पलटी टाटा मैजिक, बड़ा हादसा टला यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: नेमुआ के पास ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.