गोड्डा, अक्टूबर 16 -- Godda News: पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता । पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के मोहानी गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। मामले को लेकर गुरुवार को दोनों पक्षों ने पोड़ैयाहाट थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए हैं। पहले पक्ष के दिवाकर यादव ने गांव के ही केदार यादव, कुमोद यादव, हीरालाल यादव उर्फ सुबोध, जितेंद्र यादव, सिंटू यादव उर्फ धर्मेंद्र, अमित यादव और लखन यादव को आरोपी बनाया है। वहीं, दूसरे पक्ष की कुमीर्का देवी ने राजीव कुमार, दिवाकर यादव, पप्पू यादव, सुरेश यादव और आशीष कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 117/26 और 118/26 के तहत अलग-अ...