गोड्डा, सितम्बर 1 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। मानस धाम बोदरा के शिव मंदिर प्रांगण में रविवार शाम गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन शाम चार बजे मानस प्रवक्ता जयलाल सिंह की अध्यक्षता में हुआ। जयंती समारोह में गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। छोटे बच्चों सहित कई लोगों ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन और उनकी रचनाओं पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों को गोस्वामी तुलसीदास के जीवन चरित्र अथवा उनकी रचनाओं के संबंध में विचार व्यक्त करना था। करीब 20 बच्चों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने तुलसीदास के जीवन पर प्रकाश डालने के साथ उनकी रचनाओं का सस्वर पाठ भी किया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम में अनूप लाल यादव...