Godda News: मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, मोटर से पानी पहुंचाकर फसल बचाने में जुटे किसान
गोड्डा, अगस्त 9 -- Godda News: महागामा प्रखंड क्षेत्र में बारिश की कमी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रखंड के गुदिया गांव में धान की खेती के महत्वपूर्ण समय में पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में पानी की कमी बनी हुई है। कई खेतों में नमी भी कम हो गई है। ऐसे में किसानों को फसल के भविष्य की चिंता सताने लगी है।
बारिश का इंतजार किसानों ने बताया कि धान की खेती के लिए इस समय खेतों में पर्याप्त पानी जरूरी है। खेती की तैयारी पूरी करने के बाद अब सिंचाई के लिए किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। जिन किसानों के पास मोटर-पंप की सुविधा है, वे पोखर, गड्ढे और अन्य जलस्रोतों से मोटर के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाकर फसल बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें डीजल और बिजली पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।
छोटे किसानों की परेशानी वहीं, छोटे और सीमांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.