Godda News: माता-पिता के साथ मारपीट करने का आरोपी पुत्र गिरफ्तार, जेल भेजा गया
गोड्डा, अक्टूबर 26 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के डांडै गांव में माता-पिता के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी पुत्र अमित शर्मा (26) को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। मामले को लेकर आरोपी के पिता प्रमोद शर्मा ने थाना में आवेदन देकर पुत्र पर मारपीट कर उनका सिर फोड़ने और मां के हाथ में गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया था। इस संबंध में पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 101/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.