गोड्डा, नवम्बर 5 -- मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी Godda News: गोड्डा, एक प्रतिनिधि। कझिया नदी के रमणीक तट पर स्थित मां श्मशान काली मंदिर में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी जोर शोर से चल रही है। कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए बुधवार, 4 नवंबर को मंदिर परिसर में समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप कुमार मंडल उर्फ बच्चु दादा ने की। इसमें सर्वसम्मति से 8 और 9 नवंबर को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार, 8 नवंबर को संध्या छह बजे से मां की पूजा-अर्चना होगी। इस अवसर पर बनारस से आए पंडितों द्वारा मां की भव्य आरती की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं महाप्रसाद का वितरण होगा। वहीं, 9 नवंबर को संध्या सात बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से श...