गोड्डा, अक्टूबर 21 -- Godda News: ललमटिया प्रतिनिधि। ललमटिया व लोहंडिया तथा ईसीएल स्कुल मैदान में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का बुधवार को गाजे बाजे के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान लोगों ने विसर्जन जुलूस में उमड़ी भीड़ ने मां दुर्गा को अंतिम विदाई देते हुए अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना किया। मौके पर विसर्जन में शामिल युवाओं ने ढोल नगाड़े बजाते हुए सड़कों पर जमकर थिरके। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। विसर्जन को जाती मां दुर्गा के प्रतिमा के अंतिम दर्शन करने के लिए लोग सड़कों तथा अपने-अपने घर के छतों पर जमा हो गए थे। जिस ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा निकलती उस ओर से मां दुर्गा के जयकारे से वातावरण गूंजायमान हो रहा था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में जयकारों के बीच मां दुर्गा को विदाई, विसर्जन यात्राओं में उमड़े...