Godda News: महुवासोल के समीप तेज रफ्तार टोटो अनियंत्रित होकर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
गोड्डा, अक्टूबर 29 -- Godda News: पथरगामा, संवाद सूत्र। पथरगामा प्रखंड अंतर्गत गांधीग्राम महुवासोल के समीप बुधवार को तेज रफ्तार के कारण एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में धाड़ेय गांव निवासी टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, टोटो गोड्डा से पथरगामा की ओर आ रहा था। इसी दौरान महुवासोल के समीप सामने से एक दूसरा टोटो आ रहा था। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने अपने टोटो से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद टोटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में चालक को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना को लेकर आसपास के लोगों में चर्चा होने लगी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई अन्य व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। तेज रफ्तार और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.