Godda News: महुआसोल ओवरब्रिज के समीप दो बाइकों में जोरदार टक्कर, दो घायल
गोड्डा, अक्टूबर 7 -- Godda News: पथरगामा थाना क्षेत्र के महुआसोल ओवरब्रिज के समीप मंगलवार की शाम दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। घायलों की पहचान गोरसंडा गांव निवासी नंदलाल कुमार और भीजन मांझी के रूप में बताई जा रही है। दुर्घटना में दोनों को चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पथरगामा थाना पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महुआसोल ओवरब्रिज के आसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.