गोड्डा, नवम्बर 4 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की लाठीबाड़ी पंचायत अंतर्गत एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने मंगलवार को 33 वर्षीय संतोष राणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना एक नवंबर की रात करीब आठ बजे की है। महिला का आरोप है कि संतोष राणा उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर बच्चे भी जाग गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता तीन बच्चों की मां है।इस संबंध में थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा...