गोड्डा, नवम्बर 29 -- Godda News: गोड्डा, एक प्रतिनिधि। जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय गांधी मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ी, खेल प्रेमी और अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जिले की महिला पहलवानों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आधार पर चयनित महिला पहलवान आगामी 4 से 7 दिसंबर तक रांची में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोड्डा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस संबंध में जिला कुश्ती संघ की सचिव अर्पणा कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले की प्रतिभाशाली महिला पहलवानों को अपनी क्षम...