गोड्डा, अक्टूबर 19 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। महाष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को गोड्डा शहर के मंदिरों में भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। शहर के सभी दुर्गा मंदिरों में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने माता के दरबार में डलिया चढ़ाकर सुख समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिरों में गूंजते माता के भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। महाष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही महिलाएं पूजा की सामग्री और डलिया लेकर मंदिर पहुंचने लगी थीं। यह भी पढ़ें- Godda News: अष्टमी पूजा पर डाला चढ़ाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माता के दर्शन के लिए मंदिरों में लं...