गोड्डा, अक्टूबर 18 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। महाष्टमी के अवसर पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सोने की चेन छिनतई और चोरी के प्रयास की घटनाएं सामने आई हैं। भतडीहा स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना और डलिया चढ़ाने पहुंची एक वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन गायब होने के बाद दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पकड़ी गई महिलाओं के पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ है और संभवतः वे चेन स्नेचर नहीं हैं। नगर थाना प्रभारी शिव दयाल सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। उनके पास से सोने की चेन या अन्य कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: बड़ी दुर्गा मंदिर में जेवरात की चोरीभतडीहा मंदिर मे...