गोड्डा, अक्टूबर 8 -- दुर्गा पूजा की तैयारियों पर चर्चा Godda News: आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर महागामा थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस विभाग के पदाधिकारियों के साथ-साथ महागामा के प्राचीन दुर्गा मंदिर मेला कमेटी एवं ऊर्जानगर मेला कमेटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना तथा श्रद्धालुओं को बेहतर एवं सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना रहा।बैठक में महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, महागामा इंस्पेक्टर उपेंद्र महतो, थाना प्रभारी अभिनव आनंद एवं महागामा प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा महागामा प्राचीन दुर्गा मंदिर मेला कमेटी के...