गोड्डा, सितम्बर 30 -- Godda News: नगर पंचायत महागामा की ओर से नगर क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के गली-मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कराया जा रहा है। लाइट लगने से रात में आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। नगर क्षेत्र के कई गली-मोहल्लों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण शाम ढलने के बाद लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। अंधेरे के कारण खासकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए नगर पंचायत की ओर से अलग-अलग इलाकों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू किया गया है。

प्रकाश व्यवस्था में सुधार नगर पंचायत की ओर से प्रमुख गलियों और मोहल्लों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्...