गोड्डा, सितम्बर 25 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता,महागामा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा-अर्चना की। पूजा को लेकर सुबह से ही मंदिरों और पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। श्रद्धालुओं ने भगवान अनंत की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूजा के बाद लोगों ने हाथ में अनंत सूत्र बांधा। कई जगहों पर पंडितों की ओर से अनंत चतुर्दशी की कथा सुनाई गई। घरों में भी महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया।पर्व यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: श्रद्धा के साथ मनाई गई अनंत चतुर्दशी को लेकर क्षेत्र के बाजारों में भी चहल-पहल रही। पूजा सामग्री, ...