गोड्डा, नवम्बर 4 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता। महागामा थाना के पुलिस निरीक्षक निरीक्षक के कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित कांडों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए विशेष रूप से 60 एवं 90 दिनों से अधिक अवधि से लंबित कांडों के निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।पुलिस निरीक्षक द्वारा संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पूर्ण करने तथा निर्धारित समय-सीमा के अंदर कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।साथ ही आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Banka News: अपराध नियंत्रण और पर्वों पर शांति व्यवस्था...