Godda News: महागामा के गोविंदपुर में 51.49 करोड़ से बनेगा पशु आहार कारखाना
गोड्डा, अक्टूबर 29 -- Godda News: महगामा, प्रतिनिधि। महागामा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के अथक प्रयास से गोविंदपुर में 51 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से पशु आहार कारखाना स्थापित करने की योजना को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी प्रदान की गई है। इस परियोजना को क्षेत्र के पशुपालकों,किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। कारखाने की स्थापना से स्थानीय स्तर पर पशु आहार की उपलब्धता बढ़ने के साथ पशुपालन को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।झारखंड मिल्क फेडरेशन के माध्यम से स्थापित होने वाले इस कारखाने की शुरुआती उत्पादन क्षमता प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.