Godda News: महागमा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली एकता दौड़
गोड्डा, नवम्बर 1 -- Godda News: महागामा,एक संवाददाता। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को महागामा में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुमंडल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ के साथ हुई।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में महागामा अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केशरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, अंचल अधिकारी डॉ खगेन महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, महागामा पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक एवं महागामा थाना प्रभारी अभिनव आनंद, मेहरमा और बलबड्डा सहित महागामा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।इसके बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर से महागामा थाना तक एकता दौड़ निकाली गई। यह भी पढ़ें- Godda News: सरदार पटेल की जयंती पर हनवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.